महान शिक्षाविद्, समाजसेवी, श्रद्धामूर्ति स्व० स्वामी डालचन्द शर्मा ने महामना पं0 मदन मोहन मालवीय एवं स्वo to कमाण्डर श्री सुखदेव पाण्डेय (भूतपूर्व मंत्री) बिरला एजूकेशन ट्रस्ट पिलानी के उच्च आदर्शों से प्रेरित होकर खेकड़ा क्षेत्र से अशिक्षा उन्मूलन का संकल्प लेते हुए 5 मई 1936 ई0 में शिक्षा प्रसारक मण्डल खेकड़ा की स्थापना की।